मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra and Deepika Padukone gear up for an ambitious song in Bajirao Mastani
Written By

प्रियंका और दीपिका एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार

प्रियंका और दीपिका एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार - Priyanka Chopra and Deepika Padukone gear up for an ambitious song in Bajirao Mastani
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका साथ हैं। इन दोनों पर एक गीत‍ फिल्माने की तैयारी चल रही है। दोनों एक्ट्रेस साथ नजर आएंगी। तुलना होगी। लिहाजा प्रियंका और दीपिका एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। पिछले दस दिनों से दोनों एक्ट्रेस रिहर्सल कर रही है ताकि परफेक्ट लगे। वैसे भी संजय लीला भंसाली को खुश करना आसान नहीं है। वे बेहद परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं। 
भंसाली की फिल्म 'देवदास' में 'डोला रे' गीत ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, जिसे लोग अभी तक भूले नहीं हैं। उम्मीद है कि ऐसा ही यादगार गाना प्रियंका और दीपिका पर भी फिल्माया जाएगा। 
 
'डोला रे' को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था, जबकि यह गीत रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करेंगे। इसकी शूटिंग 12 दिनों तक चलेगी और 50 बैकग्राउंड डांसर्स लार्जर देन लाइफ सेट पर नजर आएंगे। 
 
भंसाली को खुश करना आसान नहीं : रेमो
कोरियोग्राफर रेमो कहते हैं 'यह मूलत: लावणी नंबर है, लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह फोक और क्लासिकल डांस का मिक्स भी है। भंसाली के साथ काम करना आसान बात नहीं है। उन्हें परफेक्शन से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। हीरोइनों की कास्ट्यूम भी भारी-भरकम है और ऐसे में उन्हें डांस कराना मुश्किल होता है। दोनों ही अभिनेत्रियों में सिंक्रोनाइजेशन और परफेक्शन होना भी जरूरी है।' 

प्रियंका और दीपिका की मेहनत रंग लाएगी : संजय लीला भंसाली
इस बारे में संजय लीला भंसाली का कहना है 'देवदास के 12 वर्ष बाद दो बेहतरीन अभिनेत्रियों को एक ही फ्रेम में डांस करते देखना शानदार अनुभव होगा। प्रियंका और दीपिका जम कर मेहनत कर रही हैं।'