शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pink, Box Office, Amitabh Bachchan Bajno
Written By

पिंक का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन

पिंक का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन - Pink, Box Office, Amitabh Bachchan Bajno
पिंक की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। पांचवें से लेकर आठवें दिन तक कलेक्शन लगभग एक जैसे ही रहे हैं। पिंक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है और नई रिलीज फिल्मों का उस पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। नई फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'पिंक' के आठवें दिन के कलेक्शन से भी कम रहे हैं। 'बैंजो' तो पहले दिन 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई।  
पिंक ने आठवें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठ दिनों का कुल योग होता है 39.06 करोड़ रुपये। अब 50 करोड़ का आंकड़ा फिल्म के लिए संभव है। 
 
अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म को समीक्षकों ने भी सराहा और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता मिली है। महिलाएं इसे खासतौर पर देख रही हैं। 
ये भी पढ़ें
डब्बागुल में अमिताभ के साथ वरुण धवन!