शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra song
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (12:33 IST)

परिणीति चोपड़ा गाएंगी हम नहीं सुधरेंगे

परिणीति चोपड़ा गाएंगी हम नहीं सुधरेंगे | parineeti chopra song
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म गोलमाल अगेन में हम नहीं सुधरेंगे गाना गाती नजर आएंगी।
 
परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को 29 साल की हो जाएंगी। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की ओर से उन्हें जन्मदिन के पहले ही उपहार मिल गया। वह रोहित की फिल्म 'गोलमाल अगेन' के लिए लोकप्रिय गाना 'हम नहीं सुधरेंगे' का नया वर्जन गाएंगी।
 
परिणीति फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ टीवी कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2' में 'गोलमाल अगेन' को प्रमोट करने पहुंची थीं।
 
रोहित शेट्टी ने कहा, "परिणीति ने पूरी फिल्म में यह कह कर मुझे परेशान कर दिया कि सर, क्या मैं गाना गा सकती हूं, तो उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी टी-सीरीज ने यह ऑफर दी है। कंपनी चाहती है कि 'हम नहीं सुधरेंगे' गाने को परिणीति गाएं।" 
 
इस पर परिणीति ने कहा, 'ओह धन्यवाद, आप क्या कह रहे हैं! इस साल मेरा जन्मदिन पहले ही आ गया।' शेट्टी ने कहा, 'हां, वे चाहते हैं कि आप इसे गाएं।" (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गोलमाल अगेन : फिल्म समीक्षा