गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra, Slim and Sexy Parineeti, Hindi Film
Written By

परिणीति चोपड़ा के इस कमाल से लोग ले रहे हैं प्रेरणा

परिणीति चोपड़ा के इस कमाल से लोग ले रहे हैं प्रेरणा - Parineeti Chopra, Slim and Sexy Parineeti, Hindi Film
परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों के कारण चर्चा में नहीं है, लेकिन उनकी शानदार फिटनेस से उन्हें चर्चा में ला दिया है। परिणीति की फिल्मों अभिनय के लिए नहीं बल्कि बढ़े हुए वजन के कारण आलोचना हुई। शुरू में परिणीति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब फिल्म पिटने लगी और परिणीति खुद को स्क्रीन पर देख असहज महसूस करने लगी तो फिल्मों से उन्होंने ब्रेक ले लिया। लोगों को लगा कि परिणीति फिल्मों के पिटने से निराश हैं और उन्होंने यह कदम उठाया है जबकि परिणीति तो अपना काया कल्प करने में लगी हुई थीं। 
कुछ महीनों बाद परिणीति ने धमाकेदार तरीके से अपनी वापसी की। उन्होंने फोटोशूट कराया जिसमें वे स्लिम एंड सेक्सी नजर आ रही थीं। परिणीति को इस रूप में देख लोग पहचान नहीं पाए। अब परिणीति को लगातार बधाई और प्रशंसा मिल रही है। उनके फैंस का कहना है कि परिणीति से कई अनफिट और मोटे लोगों को प्रेरणा मिली है और वे भी वजन घटाने में जुट गए हैं। परिणीति को यह सुन काफी अच्छा लगता है।
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा नहीं बनेंगी दाऊद की बहन... जानिए क्यों?