गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra, Piku, Deepika Padukone, Amitahb Bachchan
Written By

परिणीति चोपड़ा क्यों पछता रही हैं?

परिणीति चोपड़ा क्यों पछता रही हैं? - Parineeti Chopra, Piku, Deepika Padukone, Amitahb Bachchan
एक तो परिणीति चोपड़ा की फिल्में असफल हो रही हैं और ऊपर से 'पीकू' को देख वे पछता रही हैं। 'पीकू' में दीपिका के अभिनय से वे जल रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कामयाबी को देख चिढ़ रही हैं। आखिर पछताने और दीपिका से चिढ़ने की क्या वजह है?
दरअसल 'पीकू' का ऑफर दीपिका के पहले परिणीति चोपड़ा को दिया गया था। अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेअर करने का अवसर भला कौन गंवाता है? लेकिन परिणीति के हाथ से यह मौका इसलिए निकल गया क्योंकि एक बड़े बैनर के साथ उनका करार था और उस बैनर के लिए उन्हें वहीं डेट्स देना थी जो 'पीकू' के निर्माता मांग रहे थे। 
 
पीकू बेहतरीन फिल्म बनी है। हिट भी हो गई है। दीपिका की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। परिणीति के पास ये सब कारण ईर्ष्या और पछताने के लिए काफी हैं।