गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. NH 10, Anushka Sharma
Written By

एनएच 10 करने से मना कर दिया था अनुष्का ने

एनएच 10 करने से मना कर दिया था अनुष्का ने - NH 10, Anushka Sharma
जिस एनएच 10 में काम करने पर अनुष्का शर्मा जमकर तारीफ बटोर रही हैं उसी फिल्म को उन्होंने करने से मना कर दिया है। हाल ही में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है। 
अनुराग कश्यप ने स्क्रिप्ट अनुष्का के पास पहुंचाई। अनुष्का ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अनुराग से कह दिया कि वे यह फिल्म नहीं कर सकती हैं तो अनुराग हैरान रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी उम्दा स्क्रिप्ट को अनुष्का ना कैसे कह सकती हैं। 
 
अनुराग को मालूम हुआ कि फिल्म के टाइटल के कन्फ्यूजन के कारण अनुष्का के पास कोई दूसरी स्क्रिप्ट चली गई थी। गलती सुधारते हुए उन्होंने सही स्क्रिप्ट भेजी, जिसे पढ़ अनुष्का न केवल फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गईं बल्कि फिल्म की सह निर्माता भी बन गईं।