बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. neil nitin mukesh and his wife rukmini blessed with a baby girl
Written By

नील नितिन मुकेश ने दी खुशखबरी, बने पिता

नील नितिन मुकेश ने दी खुशखबरी, बने पिता - neil nitin mukesh and his wife rukmini blessed with a baby girl
हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं और उन्हें एक बेटा हुआ है। वहीं बॉलीवुड में एक और खुशखबरी दी है नील नितिन मुकेश ने। 
 
नील नितिन और उनकी पत्नी रुक्मणि सहाय भी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। परिवार में एक बेटी ने जन्म लिया है और सभी इससे बहुत खुश हैं। 
 
इसकी जानकारी हाल ही में सूत्रों के द्वारा मिली कि 20 सितंबर की दोपहर नील की पत्नी रुक्मणि ने बेटी को जन्म दिया। हालांकि परिवार ने अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी नील ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया से दी थी।  
 
सूत्र के मुताबिक रुक्मणि को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां दोपहर में यह खुशखबरी मिली। नील और रुक्मणि ने पिछले वर्ष ही उदयपुर में शादी की थी। 
 
नील के पिता नितिन भी अस्पताल में मौजूद थे। फैंस को इंतज़ार है कि मुकेश परिवार बेटी का नाम क्या रखता है। 
 
नील बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने जॉनी गद्दार, लफंगे परिंदे, न्यूयॉर्क और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में की हैं। वहीं उनके पिता नितिन 80 और 90 के दशक के शानदार सिंगर रह चुके हैं। इसके अलावा नील और नितिन अपने नाम के आगे सरनेम की जगह मुकेश लगाते हैं जो नील के दादाजी और नितिन के पिता का नाम है। 
 
मुकेश चंद माथुर को मुकेश के नाम से ही पूरे बॉलीवुड में जाना जाता था और उनका नाम बड़े सिंगर्स के नाम में शुमार है। उनके गाए कई गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। 
ये भी पढ़ें
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया