गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neha Dhupia, Angad Bedi, Marriage
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 मई 2018 (16:41 IST)

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से की शादी

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से की शादी - Neha Dhupia, Angad Bedi, Marriage
अभी सोनम कपूर की शादी की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की शादी की खबर आ गई। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से विवाह रचा लिया। दोनों के रोमांस की खबर पिछले दिनों ही आई थी और किसी को उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतनी जल्दी विवाह रचा लेंगे। 
 
करण जौहर ने ट्विटर पर नेहा और अंगद को बधाई दी। नेहा और अंगद ने भी ट्वीटर पर पिक्चर पोस्ट कर इस बारे में सभी को बताया। नेहा ने ट्वीट किया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है और मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। 
 
अंगद ने भी ट्वीट किया कि बेस्ट फ्रेंड अब वाइफ बन गई है। मिसेस बेदी।