शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. MS Dhoni, Sushant Singh Rajput
Written By

धोनी बनने के चक्कर में सुशांत सिंह की टूटी पसलियां

धोनी बनने के चक्कर में सुशांत सिंह की टूटी पसलियां - MS Dhoni, Sushant Singh Rajput
महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाना आसान बात नहीं है। ये बात सुशांत सिंह राजपूत को अच्छी तरह समझ में आ गई है। एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी नामक मूवी में वे धोनी का किरदार निभा रहे हैं। पिछले कुछ महीने से वे कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं और मेहनत करने के मामले में सुशांत पीछे नहीं हैं। 
हेलिकॉप्टर शॉट लगाने में धोनी का कोई सानी नहीं है। फिल्म में धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट लगाते दिखाया जाना है जिसके लिए सुशांत पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 
 
पिछले दिनों इस शॉट को सीखने के चक्कर में सुशांत सिंह राजपूत पसलियां तुड़वा बैठे और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। इसके बावजूद सुशांत के हौंसले पर असर नहीं पड़ा है।