गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mahesh bhatt is trolling due to these photos with rhea chakraborty
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 जून 2020 (16:58 IST)

रिया चक्रवर्ती संग वायरल हुई महेश भट्ट की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

रिया चक्रवर्ती संग वायरल हुई महेश भट्ट की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल - mahesh bhatt is trolling due to these photos with rhea chakraborty
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद को जिम्मेदार बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कई सेलेब्स को ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट की भी आलोचना हो रही है।

 
दरअसल, सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से गुरुवार की सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूछताछ की। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई लोगों ने महेश भट्ट को ट्रोल कर शुरू कर दिया, क्योंकि रिया के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं, जो 2 साल पुरानी हैं।
 
इन तस्वीरों में महेश भट्ट रिया के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रिया ने भी महेश भट्ट को गले लगा रखा है। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग महेश भट्ट की काफी आलोचना कर रहे हैं। इन तस्वीरों को खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2018 में शेयर किया था।
 


उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी थी और कहा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। सर ये आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया। आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'
 
कुछ फैंस ने महेश के साथ साथ रिया को भी ट्रोल किया है। लोगों को महेश भट्ट की रिया संग ऐसी नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। महेश भट्ट को बायकॉट करने की मांग हो रही है। लोगों का ये भी आरोप है कि महेश भट्ट ने भी करण जौहर की तरह नेपोटिज्म को प्रमोट किया है।
 
ये भी पढ़ें
‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए एक्शन डायरेक्टर बने अजय देवगन