मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kiran Bedi, Priyanka Chopra
Written By

किरण बेदी का किरदार निभा सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

किरण बेदी का किरदार निभा सकती हैं प्रियंका चोपड़ा - Kiran Bedi, Priyanka Chopra
बायोपिक की इस समय धूम है। सफलता भी मिल रही है। फिल्मकारों का ध्यान इस वजह से उन लोगों पर जा रहा है जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है। पुलिस ऑफिसर किरण बेदी बेहद चर्चित रही हैं और उन पर फिल्म बनाने की योजना आरंभिक दौर में हैं। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा को इस रोल को निभाने के लिए राजी किया जा रहा है। वर्तमान दौर में सबसे प्रतिभाशाली नायिकाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है। वे इस रोल को उसी गंभीरता और समर्पण के साथ निभा सकती हैं जितना कि मैरी कॉम का उन्होंने निभाया है।