गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kareena Kapoor Khan to walk on ramp for anita dongre
Written By

करीना कपूर खान लक्मे फैशन वीक की शो स्टॉपर बनेंगी

करीना कपूर खान लक्मे फैशन वीक की शो स्टॉपर बनेंगी - Kareena Kapoor Khan to walk on ramp for anita dongre
करीना कपूर खान ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो प्रेगनेंसी के पहले, इसके दौरान और इसके बाद भी मीडिया और फैंस से दूर नहीं हुईं। हाल ही में मां बनी करीना लगातार नजर आती रही हैं और अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती रही हैं। 


 
 
प्रेगनेंसी के दौरान, करीना सब्यसांची के लिए रैंप पर चलीं और फैशन का ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग वाह वाह कर उठे। बेटे तैमूर के जन्म के बाद, करीना एक बार फिर रैंप पर चलने के लिए तैयार हैं। नई मम्मी करीना न सिर्फ रैंप पर चलेंगी बल्कि बनेंगी शो स्टॉपर भी। यह मौका है लक्मे फैशन वीक का जिसमें वह डिजाइनर अनिता डोंगरे के लिए चलेंगी। करीना, अनिता डोंगरे के लेबल एंड की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। इसके अलावा, करीना 'कॉफी विद करण' में सोनम कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं।