शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kareena Kapoor Khan, Fawad Khan
Written By

करीना कपूर करेंगी पाकिस्तानी हीरो से रोमांस

करीना कपूर करेंगी पाकिस्तानी हीरो से रोमांस - Kareena Kapoor Khan, Fawad Khan
करीना कपूर खान सिल्वर स्क्रीन पर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। अभिषेक चौबे 'उड़ता पंजाब' नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकाएं हैं।  करीना कपूर और शाहिद कपूर काफी समय के बाद एक ही फिल्म में नजर आएंगे हालांकि फिल्म में शाहिद की जोड़ी आलिया के साथ होगी। 
फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पहले करीना कपूर के अपोजिट आयुष्मान खुराना का चयन किया गया था, लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण आयुष्मान ने अब यह फिल्म छोड़ दी है। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिए करीना के अपोजिट फवाद खान का चयन किया जा सकता है। 
 
फवाद खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत पिछले वर्ष रिलीज फिल्म 'खूबसूरत' में सोनम कपूर के अपोजिट की थी। फवाद खान को प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'मैडमजी' के लिए भी साइन किया गया है।(वार्ता)