शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar, Priyanka Chopra, Kareena Kapoor Khan, Coffee With Karan
Written By

करण जौहर के शो में दुश्मन के साथ कॉफी का मजा लेंगी प्रियंका चोपड़ा

करण जौहर के शो में दुश्मन के साथ कॉफी का मजा लेंगी प्रियंका चोपड़ा - Karan Johar, Priyanka Chopra, Kareena Kapoor Khan, Coffee With Karan
फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण का छठवां सीजन शुरू हो गया है। करण इस शो में स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट अपने राज शेयर करते नजर आई थीं। 


 
अब शो में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान एक साथ नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि करण इस वक्त दोनों ही अभिनेत्रियों से शो में आने के लिए बात कर रहे हैं। प्रियंका इस समय अमेरिका में हैं। करण चाहते हैं कि दोनों को वे शो पर एक साथ बुलाएं।


 
करीना-प्रियंका में दुश्मनी फिल्म 'ऐतराज' के जमाने से चली आ रही है। इसके बाद से दोनों के बीच की कैटफाइट चर्चा में बनी रहती थी। इसी के चलते दोनों का एक साथ करण के शो में पहुंचना वाकई में बहुत मजेदार होने वाला है। 
 
वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी शो में एक साथ नजर आ सकते हैं। इसे पहले कभी-भी दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है।
ये भी पढ़ें
आखिर क्यों आमिर खान ने अमिताभ से मांगी माफी?