बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kapil Sharma, Sunil Grover, Sunil Pal
Written By

शो में लौटने के लिए सुनील ग्रोवर से इस कॉमेडियन ने की इमोशनल अपील (वीडियो)

शो में लौटने के लिए सुनील ग्रोवर से इस कॉमेडियन ने की इमोशनल अपील (वीडियो) - Kapil Sharma, Sunil Grover, Sunil Pal
पिछले दिनों प्लेन में हुए झगड़े को लेकर कॉमेडी नाइट्स के मुख्य कलाकार कपिल और सुनील ग्रोवर काफी चर्चा में रहे हैं और अब तक यह मामला सुलझ भी नहीं पाया है। 
 
यह भी चर्चा है कि सुनील ने शो में लौटने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। वे अपनी फीस डबल चाहते हैं। कपिल के साथ कम से कम मंच साझा करेंगे। कपिल को बर्ताव सुधारना होगा। सुनने में आया है कि शर्तें मान ली गई हैं। 
 
इन सभी से हटकर एक शख्स का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो सुनील ग्रोवर से कपिल शो में बने रहने की इमोशनल अपील कर रहे हैं। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके खास मित्र सुनील पाल हैं। 
 
सुनील ने इस वीडियो में कहा है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर बड़े कलाकार हैं और शो की रौनक आप दोनों से है। कपिल से गलती हुई है लेकिन उन्हें माफ कर दीजिए। और क्या कहा सुनील ने, सुनिए यहां... वीडियो के जरिये। 
 
ये भी पढ़ें
2016 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार.... नीरजा सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, अक्षय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता