बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actress jayashree ramaiah found dead in bengaluru
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (17:33 IST)

फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने किया सुसाइड

फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने किया सुसाइड - kannada actress jayashree ramaiah found dead in bengaluru
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। बेंगलुरु में स्थित एक आश्रम में उनका शव फांसी से लटका मिला। खबरों के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 
फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जयश्री लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बेंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज भी चल रहा था। खबरों के अनुसार, जयश्री ने सोमवार को जब किसी के भी कॉल्स और मैसेज का जवाब दिया तो उनके दोस्तों ने आश्रम से संपर्क किया। इसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने सबसे पहले जयश्री का शव फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
बिग बॉस 3 कन्नड़ की कंटेस्टेंट रह चुकीं जयश्री को लेकर बताया जा रहा है कि काफी समय से उन्हें इंडस्ट्री में काम न मिल पाने के कारण वह काफी परेशान चल रही थीं। उन्होंने इसका जिक्र कई बार अपने दोस्तों से भी किया था। जयश्री ने 2020 में एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं।
 
उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा था, 'मैं आर्थिक तौर पर मजबूत हूं। लेकिन डिप्रेस्ड हूं। मैं बहुत सारी निजी परेशानियों में हूं। मुझे बचपन से धोखा मिला है और मैं इसे दूर करने में समर्थ हूं। मैं एक हारी हुई महिला हूं, जसे इच्छा-मृत्यु चाहिए।' हालांकि, उन्होंने कुछ समय बाद ही अपना यह पोस्ट डिलीट भी कर दिया था।
 
बता दें कि जयश्री को 2015 कन्नड़ रियलिटी शो 'बिग बॉस' में देखा गया था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'Uppu Huli Khara' से की थी। इस फिल्म को इमरान सरधारिया ने निर्देशित किया था। इसके बाद वह 'ब्लैक' नाम से बनी फिल्म में भी नजर आईं। एक्टिंग के अलावा जयश्री डांसिंग में भी माहिर थीं। वह एक मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
बिकिनी पहन पूल में ब्रेकफास्ट एंजॉय करती नजर आईं सारा अली खान, हॉट तस्वीरें वायरल