शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut Manali house Griha Pravesh Ceremony
Written By

कंगना रनौट ने की 30 करोड़ रु. के बंगले की गृह प्रवेश पूजा

कंगना रनौट ने की 30 करोड़ रु. के बंगले की गृह प्रवेश पूजा - Kangana Ranaut Manali house Griha Pravesh Ceremony
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंगना रनौट ने नए साल में खुद को एक बंगला गिफ्ट किया था। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई हा रही है। अब कंगना ने इसकी गृह प्रवेश पूजा भी की। 
 
कंगना ने अपने होमटाउन मनाली में 10 करोड़ रुपए का एक प्लॉट खरीदा था और घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए थी। इस तरह से कंगना की यह प्रॉपर्टी 30 करोड़ रुपए की हुई।

कंगना के इस लग्जरी बंगले में 8 बेडरूम हैं। हर कमरे में एक अलग बालकनी है। डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम, योगा रूम सभी है। घर की रूफ कांच की है। कई बेहतरीन चीज़ों के कलेक्शन के साथ यह घर शुभम गुप्ता ने डिज़ाइन किया है। 
 
अब खबर है कि कंगना ने घर की गृह प्रवेश पूजा करवाई जहां उनका परिवार मौजूद था। मां, पापा, जीजा, छोटे भाई और अपने नए छोटे से क्युट भांजे के साथ कंगना की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें घर के सभी लोग पूजा कर रहे हैं। 

 
कंगना फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' में भी नज़र आने वाली हैं। अपने कामों से छोटा सा ब्रेक लेकर उन्होंने यह शुभ कार्य किया।