मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor steps into the world of the little mermaid
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 19 मई 2023 (14:46 IST)

जलपरी बनकर जाह्नवी कपूर ने दिखाई 'द लिटिल मरमेड' की जादुई दुनिया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जलपरी बनकर जाह्नवी कपूर ने दिखाई 'द लिटिल मरमेड' की जादुई दुनिया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | janhvi kapoor steps into the world of the little mermaid
The Little Mermaid : अपने जिंदादिल स्वभाव और जोशीले व्यक्तित्व के लिए मशहूर जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज देकर खुश कर दिया है। जाह्नवी ने डिज्नी की अपकमिंग फिल्म 'द लिटिल मरमेड' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती नजर आ रही हैं।
 
 
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर छोटी बच्चियों को कहानी सुनाती और फिर प्रिंसेज के अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'द लिटिल मरमेड' के अजूबों में डूब जाइए जहां प्यार की कोई सीमा नहीं होती और जहां इच्छाएं पूरी होती हैं। 26 मई को सिनेमाघरों में 'द लिटिल मरमेड' में राजकुमारी एरियल देखें।'
 
रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित फिल्म 'द लिटिल मरमेड' में एरियल के रूप में हाले बेली, उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी, प्रिंस एरिक के रूप में जोना हाउर-किंग, किंग ट्राइटन के रूप में जेवियर बारडेम, सेबस्टियन के रूप में डेवेड डिग्स, फ्लाउंडर के रूप में जैकब ट्रेमब्ले, स्कूटल के रूप में अक्वाफिना, नोमा शामिल हैं। 
 
डिज्नी इंडिया 26 मई, 2023 को विशेष रूप से अंग्रेजी में 'द लिटिल मरमेड' रिलीज करने के लिए तैयार है, जो अपनी चमत्कारिक कहानी के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
Cannes Film Fastivel : स्काई ब्लू गाउन में मानुषी छिल्लर ने लगाया ग्लैमर का तड़का