शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jail, Sanjay Dutt, Anurag Kashyap
Written By

जेल में संजय दत्त ने लिखी स्क्रिप्ट... बनेगी फिल्म

जेल में संजय दत्त ने लिखी स्क्रिप्ट... बनेगी फिल्म - Jail, Sanjay Dutt, Anurag Kashyap
जेल में संजय दत्त ने कई काम किए। वे रेडियो जॉकी बने और कैदियों का मनोरंजन किया। जेल में दिए गए काम से कमाई की। बचे समय में उन्होंने एक स्क्रिप्ट भी लिख डाली। 
जेल से बाहर निकलने के बाद यह स्क्रिप्ट उन्होंने फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को दे दी थी। अनुराग ने यह स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई। खबर है कि वे इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
 
संजय दत्त ने जेल में अपने अनुभव के बारे में लिखा है या काल्पनिक कहानी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 
 
ये भी पढ़ें
ग्रेट ग्रैंड मस्ती के लिए उर्वशी ने किया था परेशान!