गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jahnvi Kapoor, Dhadak, Sridevi, Box Office
Written By

जो श्रीदेवी नहीं कर सकीं वो जाह्नवी कपूर ने कर दिखाया

धड़क का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड, इतने कलेक्शन के साथ हुई सफल

जो श्रीदेवी नहीं कर सकीं वो जाह्नवी कपूर ने कर दिखाया - Jahnvi Kapoor, Dhadak, Sridevi, Box Office
श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म 'सोलवां सावन' थी जो 1979 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी और श्रीदेवी को करारा झटका भी लगा। लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली हिंदी फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। यानी कि जो श्रीदेवी नहीं कर पाईं वो जाह्नवी ने कर दिखाया। 
 
धड़क ने दूसरे वीकेंड पर शुक्रवार 2.61 करोड़ रुपये, शनिवार 4.02 और रविवार को 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से दूसरे वीकेंड पर यह फिल्म 11.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
पहले सप्ताह में 'धड़क' ने 51.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दस दिनों में यह फिल्म अब तक 63.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे सप्ताह तक यह फिल्म 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
 
लागत के अनुपात में अब इस फिल्म को सफल कहा जा सकता है। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अभिनीत 'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 
ये भी पढ़ें
सोनू निगम या उदित नारायण की मार्केट में डिमांड ही नहीं है तो मैं क्या करूं : भूषण कुमार