बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Huma Qureshi
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 नवंबर 2014 (18:10 IST)

हुमा कुरैशी कंबल बांटेंगी

हुमा कुरैशी कंबल बांटेंगी - Huma Qureshi
बॉलीवुड के बहुत सारे लोग आजकल विभिन्न प्रकार के अभियानों का सक्रिय हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में सुर्खियों में छाने वाले स्वच्छ भारत अभियान में बालीवुड की कई हस्तियां शरीक हुईं। हाथ में झाडू लिए अपने अपने क्षेत्र की सफाई करते हुए इन हस्तियों ने इस अभियान में अपना पूरा सहयोग दिया। अब, हुमा कुरैशी ने भी अपने होमटाउन की एक खास तरह से मदद करने का बीड़ा उठा लिया है। 
 
हुमा की पैदाइश और परवरिश दिल्ली की है। वह यह जानती हैं कि बहुत सारे लोग दिल्ली में पड़ने वाली कंपकपाती सर्दी को बरदाश्त नहीं कर पाते हैं और गर्म कपड़ों की कमी के चलते मर जाते हैं। इसलिए, वह उन गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आने वाली हैं। 
 
हुमा इस साल की सर्दियों में दिल्ली में कंबल बांटेंगी। ऐसा वे पिछले कई वर्षों से कर रही हैं। हालांकि वह जानती हैं कि यह काफी नहीं है पर यह उनकी कोशिश है। इससे पहले भी एक बार वह जरुरतमंदों में खाना बटवा चुकी हैं।