गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Salman Khan, Race 3
Written By

रितिक रोशन ने सलमान खान से छीनी फिल्म!

रितिक रोशन ने सलमान खान से छीनी फिल्म! - Hrithik Roshan, Salman Khan, Race 3
सलमान खान इस समय 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे 'टाइगर जिंदा है' और 'दबंग 3' पर काम शुरू करेंगे। लिहाजा 'रेस 3' के लिए उनके पास समय नहीं है। 'रेस 3' के मेकर्स उनका ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। सूत्रों के अनुसार रितिक रोशन ने 'रेस 3' में दिलचस्पी दिखाई। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई। लिहाजा सलमान को हटा कर रितिक को फिल्म में लिए जाने की चर्चा है। 
रितिक रोशन 'काबिल' की शूटिंग लगभग खत्म कर चुके हैं। 'कृष 4' शुरू होने में समय है। बचे हुए समय में वे 'रेस 3' की शूटिंग कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा है। 
 
'रेस' सीरिज युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इसमें थ्रिल, स्टाइल और एक्शन है। रितिक रोशन इसके लिए सही पसंद है। सलमान ने भी इस सीरिज में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन वे अन्य फिल्मों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं इसलिए रितिक ने उनकी जगह ले ली है। 
ये भी पढ़ें
नोट बंद का असर... दो फिल्मों का प्रदर्शन टला... क्या होगा रॉक ऑन2 का?