शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Kangna Ranaut, Mahesh Bhatt
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (12:27 IST)

कंगना मामले में रितिक ने ली इस निर्देशक की राय

कंगना मामले में रितिक ने ली इस निर्देशक की राय - Hrithik Roshan, Kangna Ranaut, Mahesh Bhatt
कंगना रनौट वाले विवाद से रितिक रोशन बेहद दु:खी हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि इस मामले के कारण उनकी छवि खराब हो रही है। हाल ही में रितिक ने फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे शख्स से विचार-विमर्श किया जिसकी राय को बॉलीवुड में गंभीरता से सुना जाता है। 
कौन है यह फिल्मकार... अगले पेज पर 
 

ये फिल्मकार हैं महेश भट्ट। हाल ही में रितिक के कहने पर भट्ट उनके घर पहुंचे और दोनों ने बातचीत की। हालांकि रितिक रोशन को महेश भट्ट नजदीक से नहीं जानते हैं, इसके बावजूद वे रितिक के कहने पर उनसे मिलने गए। महेश भट्ट ने रितिक का पक्ष जाना और कहा कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने दीजिए और तब तक धैर्य के साथ इंतजार कीजिए। 
महेश भट्ट के पास क्यों गए रितिक... अगले पेज पर

कंगना रनौट ने अपने करियर की शुरुआत महेश भट्ट के बैनर से की थी। इसके अलावा भी उन्होंने विशेष फिल्म्स के लिए कुछ फिल्में की। कंगना को महेश भट्ट नजदीक से जानते हैं। संभव है कि भट्ट को इसीलिए बुलाया हो ताकि वे कंगना को समझा सकें और इस मामले को खत्म करने को कहे।