गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hollywood actress Jennifer Aniston broke Instagram with her debut
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (10:58 IST)

इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही जेनिफर एनिस्टन ने बनाया रिकॉर्ड, 5 घंटे में बने 1 मिलियन फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही जेनिफर एनिस्टन ने बनाया रिकॉर्ड, 5 घंटे में बने 1 मिलियन फॉलोअर्स - Hollywood actress Jennifer Aniston broke Instagram with her debut
लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रही हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) ने आखिरकार इंस्टाग्राम (Instagram) पर डेब्यू कर लिया। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही जेनिफर ने एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया। जेनिफर के सबसे तेजी से 1 मिलियन फॉलोवर बने हैं। जेनिफर के पांच घंटे 16 मिनट में ही एक मिलियन फॉलोवर बन गए। खबर लिखे जाने तक जेनिफर के 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
 
इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रिंस हैरी (Prince Harry) और मेघन मार्कल (Meghan Markle) के नाम था, जिन्होंने इस साल अप्रैल में @sussexroyal लॉन्च किया और केवल पांच घंटे और 45 मिनट में एक मिलियन फॉलोअर्स बना लिए थे।
 
एक्ट्रेस ने अपने पॉपुलर शो ‘फ्रेंड्स’ (FRIENDS) के को-स्टार्स के साथ खिंची गई सेल्फी को शेयर कर लिखा, ‘और अब हम इंस्टाग्राम फ्रेंड्स भी बन गए हैं, हाय इंस्टाग्राम।’
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And now we’re Instagram FRIENDS too. HI INSTAGRAM

A post shared by Jennifer Aniston (@jenniferaniston) on



जेनिफर के इस पहले पोस्ट पर इतना ट्रैफिक आ गया कि उनका अकाउंट कुछ समय के लिए क्रैश भी हो गया! जेनिफर ने इस घटना को देखते हुए एक और पोस्ट कर दिया। ये पोस्ट उनकी सीरीज ‘दि मॉर्निंग शो’ का एक सीन था जिसमें जेनिफर फ्रस्ट्रेशन में अपना फोन फेंकती हुई नजर आ रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I swear I didn’t mean to break it... Thank you guys for the kind, glitchy welcome

A post shared by Jennifer Aniston (@jenniferaniston) on



जेनिफर को अमेरिकन टीवी सीरिज ‘फ्रेंड्स’ में ‘रेचल’ के किरदार से काफी प्रसिद्धि मिली। इसके अलावा भी उन्होंने ‘ब्रूस अलमाइटी’, ‘डीरेल्ड’, ‘मार्ली एंड मी’, ‘द स्विच’ जैसी कई सफल फिल्में की हैं।
 
बता दें जेनिफर एनिस्टन ब्रैड पिट की पूर्व पत्नी है। दोनों शादी के पांच साल बाद अलग हो गए थे। ब्रेड पिट से अलग होने के बाद जेनिफर ने जस्टिन थेरॉक्स से शादी कर ली। इनका भी साल 2018 में तलाक हो गया।