बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hema Malini, Sunny Deol, Ghayal Once Again
Written By

हेमा मालिनी ने क्या कहा सनी देओल के बारे में?

हेमा मालिनी ने क्या कहा सनी देओल के बारे में? - Hema Malini, Sunny Deol, Ghayal Once Again
हेमा मालिनी और सनी देओल का रिश्ता किस तरह का है, सभी जानते हैं। हाल ही में हेमा से पूछा गया कि सनी की 'घायल वंस अगेन' क्या उन्होंने देखी है तो उन्होंने कहा कि हां उन्होंने यह फिल्म देखी है। सनी ने बहुत उम्दा फिल्म बनाई है और सभी को यह फिल्म देखना चाहिए। 
हेमा ने सनी की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छा इंसान बताया। हेमा के मुताबिक सनी अपने पिता की तरह बेहद सज्जन और भले इंसान हैं। 
 
ईशा देओल ने भी 'घायल वंस अगेन' की तारीफ करते हुए इसे अच्छी फिल्म बताया है। 
 
5 फरवरी को सनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 23.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।