शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Google Doodle celebrates RD Burman's 77th birthday
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 जून 2016 (12:19 IST)

गूगल ने डूडल बना कर आरडी बर्मन को किया याद

गूगल ने डूडल बना कर आरडी बर्मन को किया याद | Google Doodle celebrates RD Burman's 77th birthday
27 जून को प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्मदिन है। उनके सारे प्रशंसक अपनी-अपनी तरह से आरडी का जन्मदिन मना रहे हैं। रेडियो और टीवी पर आरडी के गीत बज रहे हैं। 
 
गूगल ने भी एक रंग-बिरंगा आरडी बर्मन का डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। यह डूडल गूगल के होम पेज पर नजर आ रहा है। इसमें आरडी का मुस्कुराता फोटो, म्युजिक नोट्स और बॉलीवुड गानों के दृश्य हैं। 
 
आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों में संगीत दिया और उनके बनाए ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे। 1983, 1984 और 1995 में वे फिल्मफेअर पुरस्कार पाने में भी कामयाब रहे। 
ये भी पढ़ें
प्रियंका-दीपिका : चार मिनट के परफॉर्मेंस के बदले 1.30 करोड़ रु.