गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Golmaal 4, Alia Bhatt, Rohit Shetty, Kareena Kapoor Khan
Written By

गोलमाल 4... सबको पछाड़ कर... आलिया फाइनल!

गोलमाल 4... सबको पछाड़ कर... आलिया फाइनल! - Golmaal 4, Alia Bhatt, Rohit Shetty, Kareena Kapoor Khan
गोलमाल 4 के लिए रोहित शेट्टी ने अपनी प्रिय हीरोइन करीना कपूर खान को फाइनल कर लिया था, लेकिन प्रेगनेंट होने के कारण करीना के पास फिल्म से अलग होने के अलावा कोई चारा नहीं था। 
 
जैसे ही यह बात बॉलीवुड की तमाम हीरोइनों को पता चली, सभी ने रोहित के ऑफिस की ओर दौड़ लगा दी। भला हिट फिल्म निर्देशक और सुपरहिट फ्रेंचाइज़ से कौन नहीं जुड़ना चाहेगा, लेकिन रोहित ने तो अपना मन बना लिया था। वे आलिया भट्ट को लेना चाहते थे। 
 
सूत्रों ने खबर दी है कि आलिया के नाम पर मुहर लग गई है। रोल से लेकर फीस तक सब कुछ तय हो चुका है। जल्दी ही सभी को पता चल जाएगा।