बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Furious7, Box Office
Written By

फ्यूरियस 7 की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही ओ‍पनिंग?

फ्यूरियस 7 की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही ओ‍पनिंग? - Furious7, Box Office
फ्यूरियस 7 से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की फिल्मों को भारत में बेहद पसंद किया जाता है और इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म को शुक्रवार की बजाय गुरुवार को ही रिलीज कर दिया गया। 
 
सुबह के शो से ही दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों के बाहर नजर आई। फिल्म ने सभी जगह शानदार ओपनिंग की और सिनेमाहॉल 90 प्रतिशत तक भरे नजर आए। शाम और रात को भी यही सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। 
फ्यूरियस 7 को हिंदी में डब कर 'रफ्तार का जुनून' नाम से प्रदर्शित किया गया है। यह 2डी, 3डी और आईमैक्स वर्जन में रिलीज की गई है। किसी भी हॉलीवुड फिल्म को भारत में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार रिलीज किया गया है। इस फिल्म को बी और सी सेंटर पर भी पहले ही दिन रिलीज कर दिया गया है जिसका लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।
 
बहुत दिनों बाद सिनेमाघरों में ऐसी भीड़ नजर आई। पिछले तीन माह से सिनेमाघर सूने थे। भले ही एनएच 10, दम लगाके हईशा और बदलापुर सफल रही, लेकिन उनकी सफलता बहुत बड़ी नहीं रही। 
 
फ्यूरियस 7 का पहले दिन का आंकड़ा आठ करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है जो एक हॉलीवुड मूवी के लिए बेहतरीन कहा जा सकता है। 3 अप्रैल को 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' रिलीज होगी और इस फिल्म को 'फ्यूरियस 7' द्वारा कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है।