गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Elsa Hosk, Bikini, 7 crore
Written By

7 करोड़ की बिकिनी में मॉडल ने सभी को चौंकाया

7 करोड़ की बिकिनी में मॉडल ने सभी को चौंकाया - Elsa Hosk, Bikini, 7 crore
Photo : Instagram

7 करोड़ रुपये बहुत बड़ी कीमत है और इसमें तो कई घर भी बन सकते हैं। क्या आप यकीन करेंगे कि इस कीमत की कोई बिकिनी भी होती है। हाल ही में एक इंटरनेशनल मॉडल ने सात करोड़ रुपये की बिकिनी पहन सभी को चौंका दिया। 
 
आखिर इस बिकिनी में ऐसा क्या है जो यह इतनी महंगी है? यह बिकिनी सामान्य नहीं है। इसमें 2100 से ज्यादा हीरे और कीमती स्टोन्स लगे हुए हैं। इसी कारण इस बिकिनी की कीमत लगभग सात करोड़ 19 लाख रुपये है। 
 
यह बिकिनी पहनने का मौका मिला एल्सा होस्क नामक मॉडल को। एक फैशन शो में इस बिकिनी को पहन कर उन्होंने प्रदर्शित किया। सिल्वर कलर की इस बिकिनी को देखने की होड़ मच गई और साथ में निगाह एल्सा की खूबसूरती पर भी गई। वे बेहद हॉट लग रही थीं। 
 
इस बिकिनी के बाद एल्सा की लोकप्रियता यकायक बढ़ गई और फोटो भी वायरल हो गए। वैसे भी एल्सा सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। 
ये भी पढ़ें
इस जोक को पढ़कर हंसी नहीं रुकने वाली है... लड़कियां कुछ भी नहीं पहनतीं