मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Ranveer Singh
Written By

रणबीर-रणवीर की दीपिका ने की तुलना

रणबीर-रणवीर की दीपिका ने की तुलना - Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Ranveer Singh
रणबीर कपूर, दीपिका का अतीत है तो रणवीर सिंह वर्तमान। एक की वे एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं तो दूसरे की इस समय हैं। दोनों के साथ फिल्में भी वे कर चुकी हैं लिहाजा बेहतरीन तरीके से वे दोनों को जानती हैं।
एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणबीर और रणवीर के काम करने की प्रक्रिया की तुलना कर डाली। दीपिका का कहना है कि रणबीर बेहद खामोशी से काम करते हैं। जब हम स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तब साथ रहते हैं, लेकिन वे शॉट के पहले क्या तैयारी करते हैं इस बारे में पता नहीं चलता। शॉट होते ही वे चुपचाप कोने में चले जाते हैं। मुझे नहीं पता कि रीडिंग सेशन और शॉट के बीच वे क्या करते हैं। 
 
दूसरी ओर रणवीर सिंह खुली किताब की तरह हैं। मैं जानती हूं कि वे तैयारी कैसे करते हैं। उनके पास दुनिया के बेहतरीन गाने हैं। सारे मूड के अनुरूप। यदि रोमांटिक मूड चाहिए तो वे सॉफ्ट गाने सुनना पसंद करते हैं। वैनिटी वेन से लेकर वे जहां भी जाते हैं संगीत उनके साथ चलता है। यदि उन्हें दु:खी होना है तो वे अकेले बैठ गुमसुम हो जाते हैं। 
 
लगता है कि दीपिका ने कुछ ज्यादा ही गौर से उन्हें देखा है।