शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, My Choice Male Version
Written By

दीपिका के मुकाबले आया 'माय चॉइस' का मेल वर्जन

दीपिका के मुकाबले आया 'माय चॉइस' का मेल वर्जन - Deepika Padukone, My Choice Male Version
दीपिका पादुकोण ने महिलाओं के समर्थन में जारी एक वीडियो 'माय चॉइस' किया है जिसे होमी अडजानिया ने बनाया है। यह नारी सशक्तिकरण की बात करता है। सेलिब्रिटीज ने इस वीडियो का स्वागत किया है तो आम आदमी ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह की बातें पुरुष करें तो? इसमें शादी के बाद भी यौन संबंध बनाने जैसी बातें कही गई है और कई लोग इसे व्याभिचार से जोड़ रहे हैं। 
मामले में नया ट्विस्ट तो ये आया है कि 'माय चॉइस' का मेल वर्जन आ गया है जो दीपिका के वीडियो की पैरोडी है। इस वीडियों में कई पुरुष आकर अपने फैसले लेने की आजादी के बारे में बात करते हैं। वीडियो के अंत में लिखा हुआ आता है 'महिलाओं और पुरुषों का सम्मान करें, हम व्याभिचार या विश्वासघात का समर्थन नहीं करते'। 
 
कुल मिलाकर 'माय चॉइस' वाले मामले ने जोर पकड़‍ लिया है। 
Photo : Francis Mascarenhas - Indus Images