शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

परिवार के साथ दीपिका मनाएंगी दिवाली

परिवार के साथ दीपिका मनाएंगी दिवाली -
दिवाली त्योहार ही ऐसा है कि सब अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वर्षों से अपने काम के कारण इस त्योहार पर परिवार से दूर थीं, लेकिन इस वर्ष दीपिका ने योजना ही ऐसी बनाई कि वे पूरे दो दिन के लिए अपने परिवार के बीच बंगलुरू में होंगी। दीपिका इस समय 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन अपना सारा काम वे दिवाली के पूर्व खत्म कर लेंगी। रोशनी के इस त्योहार से दीपिका का वैसे भी खास नाता है। दीपिका, उनके माता-पिता और बहन के नामों का अर्थ रोशनी ही होता है। दीपिका, प्रकाश, अनीषा और उजाला। दीपिका कहती हैं 'मुझे हर साल दिवाली अपने परिवार के साथ मनाना पसंद है और इस बार मैं उनके बीच रहूंगी।'