गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Bajirao Mastani, Tamasha
Written By

बाजीराव और तमाशा के बीच दीपिका

बाजीराव और तमाशा के बीच दीपिका - Deepika Padukone, Bajirao Mastani, Tamasha
दीपिका पादुकोण के फैंस को इस वर्ष उनकी तीन फिल्में तो कम से कम देखने को मिलेगी ही। तमाशा, पीकू और बाजीराव मस्तानी। पीकू की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है और अब दो फिल्मों के बीच दीपिका चकरघिन्नी बन गई हैं। तमाशा का अगला शेड्यूल दिल्ली में शुरू होने वाला है। एक महीने तक दीपिका देश की राजधानी का तापमान बढ़ा कर रखेगी। इसी बीच उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए भी तैयारियां करना पड़ेगी। नरेशन्स और वर्कशॉप के दौर चलेंगे। यानी दिन भर तमाशा की शूटिंग करो और बचा समय बाजीराव मस्तानी को देना होगा। पर दीपिका इसके लिए तैयार हैं।