शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dabangg 3, Sonakshi Sinha, Salman Khan
Written By

दबंग 3... सलमान से की सोनाक्षी ने मुलाकात!

दबंग 3... सलमान से की सोनाक्षी ने मुलाकात! - Dabangg 3, Sonakshi Sinha, Salman Khan
सोनाक्षी सिन्हा ने जब से सुना है कि 'दबंग 3' में उनकी जगह किसी और को लिया जा रहा है तब से बेचारी परेशान हैं। दबंग सीरिज की फिल्में सोनाक्षी के दिल के करीब हैं। इससे ही उन्होंने करियर शुरू किया और सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म से सोनाक्षी का पत्ता कट गया है। सोनाक्षी से अरबाज और सलमान नाराज हैं। वे परिणीति चोपड़ा को लेने का सोच रहे हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों सोनाक्षी ने सलमान से मुलाकात की। वे यह जानना चाहती थीं कि क्या ये बात सच है? क्या दबंग 3 का हिस्सा वे नहीं होंगी? सलमान के साथ बिगड़ते संबंधों को भी उन्होंने सुधारने की कोशिश की।
 
गौरतलब है कि सोनाक्षी ने अरबाज की फिल्म 'डॉली की डोली' ठुकरा दी थी जिसके चलते सोनाक्षी से सलमान नाराज हो गए। प्रियंका चोपड़ा के साथ भी सलमान इसीलिए काम नहीं कर रहे हैं। प्रियंका भी कई सलमान से मिल चुकी हैं। सलमान मिलते सबसे हैं, लेकिन करते मन की हैं। कहीं सोनाक्षी के साथ भी वे ऐसा ही तो नहीं कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
बोला यह 'खान'... नहीं बनना मुझे नंबर वन