बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Chitrangada Singh, Sandeep Singh, Hindi Film
Written By

चित्रांगदा सिंह बनीं निर्माता... इस हॉकी खिलाड़ी पर बनाएंगी फिल्म

चित्रांगदा सिंह बनीं निर्माता... इस हॉकी खिलाड़ी पर बनाएंगी फिल्म - Chitrangada Singh, Sandeep Singh, Hindi Film
कहते हैं कि चित्रांगदा सिंह का अपने पति से इसलिए तलाक हुआ क्योंकि वे फिल्म करना चाहती थीं। तलाक के बावजूद चित्रांगदा का करियर रफ्तार पकड़ नहीं पा रहा है। आखिर चित्रांगदा सिंह के दिमाग में भी वही आइडिया आया जो कि आमतौर पर उस हीरोइन के दिमाग में आता है जब उसका करियर ढलान की ओर लुढ़कने लगता है।
चित्रांगदा सिंह भी निर्माता बनने वाली हैं। सीएस फिल्म्स नामक बैनर उन्होंने बना लिया है। एक नहीं दो फिल्म वे बनाएंगी। पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे नवनीत सिंह और चित्रांगदा इस फिल्म में लीड रोल में होंगी। हीरो की फिलहाल उन्हें तलाश है। 
 
दूसरी फिल्म वे एक हॉकी खिलाड़ी पर बनाएंगी। इस खिलाड़ी का नाम है संदीप सिंह। चित्रांगदा ने संदीप सिंह पर फिल्म बनाने के ‍अधिकार खरीद लिए हैं और अगले वर्ष से वे इस फिल्म की शूटिंग आरंभ करेंगी। संदीप सिंह का रोल कौन निभाएगा? इसका जवाब फिलहाल चित्रांगदा ढूंढ रही हैं।