शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Boney Kapoor, Sridevi, Documentary
Written By

श्रीदेवी पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के 20 टाइटल हुए रजिस्टर

श्रीदेवी पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के 20 टाइटल हुए रजिस्टर - Boney Kapoor, Sridevi, Documentary
श्रीदेवी के निधन से अब तक कपूर परिवार सदमे से बाहर नहीं आ पाया है। धीरे-धीरे कपूर परिवार अपने आपको संभाल रहा है। बेटी जाह्नवी कपूर अपना करियर बनाने में लगी हैं, वहीं सोनम कपूर की शादी की भी तैयारी चल रही है। श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर का प्यार हर कोई जानता है। बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी को भूला पाना आसान नहीं है। 
 
ऐसे में बोनी कपूर ने श्रीदेवी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की सोची है। बोनी, श्रीदेवी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने कुछ नाम भी सोचे हैं। सूत्र के मुताबिक बोनी कपूर ने इसके लिए नामों को रजिस्टर भी कराया है। 
बोनी कपूर ने डॉक्यूमेंट्री के नाम का यह रजिस्ट्रेशन बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कराया है। इसके लिए उन्होंने श्री, श्रीदेवी और श्री मैम जैसे कुछ नाम रजिस्टर कराए हैं। इसमें श्रीदेवी के जीवन की घटनाओं के अलावा उनके कुछ पुरानी वीडियो क्लिप्स भी दिखाई जाएंगी। फैंस के लिए श्रीदेवी को इस तरह देखना वाकई मुश्किल होगा। 
 
खबर के मुताबिक बोनी कपूर ने इन नामों के अलावा श्रीदेवी द्वारा की गई फिल्मों के नाम भी सोचे हैं। उन्होंने चालबाज, रूप की रानी चोरों का राजा, जांबाज, मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों के नाम भी रजिस्टर कराए हैं। इसे मिलाकर करीब 20 नाम रजिस्टर कराए गए हैं। 
ये भी पढ़ें
बर्थडे पर अनुष्का के लिए विराट ने क्या लिखा?