गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bombay Velvet, Trailer
Written By

बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर नहीं किया गया पसंद

बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर नहीं किया गया पसंद - Bombay Velvet, Trailer
हाल ही में बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर रिलीज हुआ है और ज्यादातर लोगों को यह पसंद नहीं आया है। शायद उन्होंने इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद लगा रखी हो। खैर, ट्रेलर देख फिल्म के बारे में कह पाना मुश्किल है कि फिल्म अच्छी होगी या खराब। कई उदाहरण ऐसे भी हैं जब ट्रेलर पसंद किया गया और फिल्म को लोगों ने नापसंद किया हो। 
बॉम्बे वेलवेट इस वर्ष रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। यह बड़े बजट की फिल्म है और साठ के दशक की कहानी इसमें दिखाई गई है। 
 
फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। अनुराग के एक साथी निर्देशक ने भी ट्वीट किया किया कि उन्हें ट्रेलर पसंद नहीं आया है। इस पर अनुराग कश्यप ने कहा है कि फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी। आप भी ट्रेलर देख बताइए कि आपको यह पसंद आया या नहीं।