गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bollywood News, Shah Rukh Khan, guides, Anushka Sharma
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 19 जून 2016 (23:42 IST)

'गाइड' के रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान

'गाइड' के रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान - Bollywood News, Shah Rukh Khan, guides, Anushka Sharma
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म में 'गाइड' के रोल में नजर आ सकते हैं।
        
बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। इम्तियाज अली की वर्षों से शाहरुख के साथ फिल्म करने की इच्छा थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं। 
 
अनुष्का ने शाहरुख के साथ ही 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना करियर आरंभ किया था। बाद में वे 'जब तक है जान' में शाहरुख के साथ नजर आईं।
        
चर्चा है कि शाहरुख इस फिल्म में 'गाइड' के रोल में हैं। अनुष्का शर्मा इस फिल्म में एक टूरिस्ट की भूमिका में हैं। टूरिस्ट और 'गाइड' की मुलाकात होती है और फिर दोनों में प्यार हो जाता है। 
 
शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म 'रईस' को लेकर व्‍यस्‍त हैं। फिल्‍म में वे एक शराब व्‍यापारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अनुष्‍का जल्‍द ही सलमान खान के साथ आगामी फिल्‍म 'सुल्‍तान' में नजर आएंगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
खेहरा ने ‘एमटीवी रोडीज एक्स4’ जीता