शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Grover
Written By

करण-बिपाशा फिर साथ-साथ!

करण-बिपाशा फिर साथ-साथ! - Bipasha Basu, Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा की दोस्ती 'अलोन' की शूटिंग से शुरू हुई थी। फिल्म रिलीज होकर फ्लॉप हो गई, लेकिन दोस्ती अभी भी हिट है। कहने वाले तो कह रहे हैं कि बिपाशा के करण नए प्रेमी हैं। साथ में घूमना-फिरना तो चल ही रहा है। खबर है कि इन्हें साथ में वक्त बिताने का और भी मौका मिलने वाला है। कुमार मंगत एक हॉरर-इरोटिका जॉनर की मूवी बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने करण को साइन किया है। हॉरर मूवी हो और बिपाशा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि कुमार मंगत ने बिपाशा के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं किया है कि बिपाशा उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।