गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

बिग बॉस में श्रद्धा का सलमान ने उड़ाया मजाक

बिग बॉस में श्रद्धा का सलमान ने उड़ाया मजाक -
बिग बॉस के मंच पर कई कलाकार अपनी फिल्मों के प्रमोशन सिलसिले में आते हैं और उन्हें सलमान के मजाक का शिकार होना पड़ता है। कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, करीना कपूर को तो सलमान ने ऐसी बातें सुनाई थीं कि बेचारे रुआंसे हो गए थे। रितिक रोशन के बैंग बैंग के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में नहीं जाने के पीछे संभवत: यही वजह हो सकती है। 
हाल ही 'हैदर' के प्रमोशन के लिए शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर बिग बॉस 8 के सेट पर पहुंचे। सलमान ने शाहिद को पूछा कि वे कमीने में 'स' को 'फ' कहते थे। यदि श्रद्धा कपूर का नाम बोलना होता तो कैसे बोलते। शाहिद ने कहा 'फद्धा कपूर'। ऐसे समय श्रद्धा का चेहरा देखने लायक था। चेहरे पर आए भावों से पता चल रहा था कि उन्हें यह बात पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने अपने आपको संभालते हुए कहा फ्रद्धा कपूर। यह सुन सलमान खूब जोर-जोर से हंसे। 
 
श्रद्धा में इतनी हिम्मत तो थी नहीं कि वे सलमान का नाम भी बोलने को कहती और सलमान को फलमान कहा जाता। उपस्थित मेहमान की मजाक उड़ाते हुए सलमान कई बार हद पार कर जाते हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो कोई भी बिग बॉस शो में जाने के पूर्व दस बार सोचेगा।