शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 12 contestants list
Written By

यह हैं 'बिग बॉस 12' की सुपर हिट जोड़ियां, इन कंटेस्टेंट्स को मिली भारी फीस

यह हैं 'बिग बॉस 12' की सुपर हिट जोड़ियां, इन कंटेस्टेंट्स को मिली भारी फीस - bigg boss 12 contestants list
बिग बॉस सीज़न 12.. आरा.. आरा.. आरा.. जी हां, सलमान खान एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कभी अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज़ के कारण तो कभी सलमान खान की होस्टिंग के कारण। सलमान खान हमेशा से ही शो के मेन एलीमेंट रहे हैं। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स भी मेकर्स चुन-चुन कर लाते हैं। 
 
अब सेलीब्रिटीज़ के साथ-साथ शो में आम लोगों को लिए जाने का भी रिवाज़ चल पड़ा है। भारी पब्लिसिटी के साथ यह शो हर सीज़न में सक्सेसफुल रहता है। इसके अलावा शो की चर्चा होती है इसमें मिली फीस के कारण। जहां हर बार सबसे पहले सलमान खान की होस्टिंग फीस जानने की उत्सुकता बनी रहती है, वहीं कंटेस्टेंट्स की फीस भी कम नहीं होती है। 
 
पिछली बार हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास जैसे सेलिब्रिटीज़ ने लाखों में फीस ली थी। साथ ही उन्होंने घर में रहकर दर्शकों को भी उतना ही एंटरटेन भी किया। अब नए सीज़न के साथ नए कंटेस्टेट्स जुड़ रहे हैं और दर्शकों का इंतज़ार खत्म हो गया है। बिग बॉस सीज़न 12 में इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में नज़र आएंगे। इनमें करीब 12 सेलीब्रिटीज़ के आने की उम्मीद हैं। बाकी आम लोग भी शो में जुड़ेंगे। यहां हैं उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जिनका शो में दर्शकों को इंतज़ार रहेगा। 

भारती सिंह -हर्ष लिंबाचिया 
भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की। यह टीवी जगत की ग्रांड शादियों में से एक थी। दोनों की लव-स्टोरी लंबे समय तक चली जिसके बाद दोनों ने शादी की। पहले लोग सिर्फ कॉमेडियन भारती के दीवाने थे। अब इस जोड़ी को पसंद किया जाने लगा है। दोनों सलमान के साथ शो के प्रीमियर में भी शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि दोनों को शो में प्रति हफ्ते के करीब 50 लाख रुपए फीस मिलेगी। 

श्रीसंथ 
जोड़ियों वाले इस शो में क्रिकेटर श्रीसंथ सिंगल ही नज़र आने वाले हैं। वे टीवी पर कई रियलिटी शोज़ में नज़र आ चुके हैं। वहीं अक्सर 2 और टीम 5 जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में उनकी प्रेज़ेंस देखने लायक होगी। 
 
स्कारलेट रोज़
हर बार की तरह ही बिग बॉस इस बार भी चुन-चुन कर अपने घरवालों को सिलेक्ट कर रहा है। ग्लैमरस स्कारलेट भी इस शो में अपना जलवा बिखेरेंगी। इसके पहले उन्होंने स्प्लिज़्टविला जैसे शोज़ में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई टीवी शोज़ में भी काम किया है और युवा दर्शकों की पसंद हैं। वे पहले अपने दोस्त रयान पीटरसन के साथ नज़र आने वाली थी। लेकिन अब अकेली ही बाकी घरवालों को हैंडल करेंगी। 

शालीन भनोट 
क्युटनेस और हैंडसमनेस का कॉम्बिनेशन हैं एक्टर शालीन भनोट और दर्शकों के लिए गुड न्यूज यह है कि शालीन भी इस शो में हिस्सा होंगे और वो भी अकेले। इसके लिए शालीन को 35 हज़ार रुपए हर हफ्ते से हिसाब से फीस मिलेगी। 

डैनी डी और माहिका शर्मा 
पोर्न स्टार्स डैनी डी और माहिका की चर्चा शुरू हो चुकी है। दोनों शो में साथ में नज़र आने वाले हैं और इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। खबर है कि इसके लिए उन्हें 95 लाख रुपए हर हफ्ते दिए जाएंगे। 
 
करणवीर बोहरा 
एक्टर करणवीर बोहरा भी इस सीज़न में नज़र आने वाले हैं। खबर थी कि उन्होंने पहले शो का ऑफर ठुकरा दिया था। पहले वे अपनी वाइफ तीजे के साथ शो में भाग लेने वाले थे। करणवीर का यह भी कहना है कि उन्हें लगातार पहले सीज़न से इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। आखिरकार अब जोड़ियों वाली थीम में उन्होंने हामी भर दी है लेकिन वे अकेले ही होंगे। 

दीपिका कक्कड़
पति शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ कपल गोल्स देते हैं। 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ के फैंस को उनके शो में आने का इंतज़ार है। हालांकि शोएब उनके साथ नहीं होंगे। हो सकता है करणवीर बोहरा के साथ उनकी जोड़ी बनाई जाए क्योंकि करणवीर भी शादीशुदा होने के बावजुद अकेले ही शो का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल यह खबर है कि इसके लिए दीपिका को 14-16 लाख रुपए हर हफ्ते फीस दी जाएगी। 
 
टीना दत्ता
खतरों के खिलाड़ी और स्प्लिट्ज़विला जैसे शोज़ के कंटेस्टेंट्स इस बार 'बिग बॉस' में नज़र आने वाले हैं। टीना दत्ता ने भी खतरों के खिलाड़ी सीज़न 7 में हिस्सा लिया था और अब वे बिग बॉस 12 के लिए तैयार हैं। उतरन, कोई आने को है, शनि जैसे सीरियल्स में काम किया है। 
 
सृष्टि रोडे- मनीष नागदेव
इश्कबाज़ की यह एक्ट्रेस सृष्टि भी बिग बॉस सीज़न 12 में अपने पार्टनर मनीष नागदेव के साथ शामिल होंगी। इनको मिलने वाली फीस का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन फैंस इन्हें देखने के लिए शो ज़रूर देखेंगे। 

इन सभी जोड़ियों के अलावा कुछ सेलीब्रिटीज़ भी शो का हिस्सा हो सकते हैं जिनके बारे में बातें की जा रही हैं।

तनुश्री दत्ता-ईशिता दत्ता
शो में पहले एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और उनकी एक्ट्रेस बहन ईशिता दत्ता के होने की भी चर्चा चल रही थी। तनुश्री लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं जबकि बहन ईशिता ने फिल्मों में पहचान बनाकर एक्टर वत्सल सेठ से शादी भी कर ली। हालांकि दोनों बहनों ने ही शो का हिस्सा होने की खबर पर मना कर दिया है। 
 
गुरमीत चौधरी-देविका बनर्जी 
पहले खबर थी कि झलक दिखला जा फेम गुरमीत चौधरी और देविका बनर्जी भी शो का हिस्सा होंगे लेकिन गुरमीत ने ट्विटर पर इस बात से इंकार कर दिया है। वे हाल ही में फिल्म पलटन में भी नज़र आए। गुरमीत बिग बॉस के फैन हैं लेकिन वे शो का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। 
ये भी पढ़ें
एक सुपरहिट बनाने के बाद एक और फिल्म अक्षय के साथ