शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bhupen Hajarika
Written By

अदूर गोपालकृष्णन को भूपेन हजारिका सम्मान

अदूर गोपालकृष्णन को भूपेन हजारिका सम्मान - Bhupen Hajarika
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता अदूर गोपालकृष्णन को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने 29 मार्च को विश्वरत्न डॉक्टर भूपेन हजारिका अंतराष्ट्रीय एकजुटता सम्मान से नवाजा।
 
अदूर गोपालकृष्णन इस सम्मान को पाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। पहला सम्मान 2013 में बांग्लादेशी नागरिक लुबना मरियम को दिया गया था।
 
सम्मान में एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल, एक स्मृति चिह्न और 5 लाख रुपए शामिल हैं।
 
इस अवसर पर गोगोई ने कहा कि हजारिका और अदूर गोपालकृष्णन दोनों ने असम और केरल के बीच सेतु के रूप में काम किया।(भाषा)