शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bhumi Pednekar, Ayushmann Khurrana
Written By

भूमि ने आयुष्मान को लगाए आठ थप्पड़

भूमि ने आयुष्मान को लगाए आठ थप्पड़ - Bhumi Pednekar, Ayushmann Khurrana
दम लगा के हईशा से भूमि पेडनेकर बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं। नया कलाकार वैसे ही थोड़ा डरा रहता है। भूमि के उस समय हाथ-पैर फूल गए जब एक दृश्य में उन्हें फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना को थप्पड़ जमाना था। नर्वस होने के कारण वे ठीक से शॉट नहीं दे पा रही थी। गिनती सात तक पहुंच गई। सात बार उन्होंने आयुष्मान को तमाचा जमाया, लेकिन निर्देशक को संतुष्ट नहीं कर पाई। आयुष्मान तो कहने लगे कि भूमि जानबूझ कर शॉट ठीक से नहीं दे रही हैं क्योंकि आयुष्मान को तमाचा जमाने में उन्हें मजा आ रहा है। आखिरकार भूमि को आयुष्मान एक ओर ले गए। 15 मिनट तक उनसे बातचीत की। कम्फर्टेबल कराया। इसके बाद भूमि ने आठवीं बार आयुष्मान को थप्पड़ जमाया और शॉट ओके हो गया।