मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhiku mhatre back manoj bajpayee video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (14:13 IST)

सिल्वर स्क्रीन पर होगी 'भीकू म्हात्रे' की वापसी, मनोज बाजपेयी की पोस्ट वायरल

सिल्वर स्क्रीन पर होगी 'भीकू म्हात्रे' की वापसी, मनोज बाजपेयी की पोस्ट वायरल | bhiku mhatre back manoj bajpayee video goes viral
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म 'सत्या' में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। फिल्म सत्या में मनोज बाजपेयी का बोला गया संवाद 'मुंबई का किंग कौन... भीकू म्हात्रे।' आज भी लोगों के जेहन में है।
 
 
अब मनोज बाजपेयी की इस हिट किरदार की एक बार सिल्वर स्क्रीन पर वापसी होने जा रही है। इस बात का हिंट मनोज ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। 
 
मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। इसके बाद मनोज की एंट्री होती है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में सूट-बूट पहने मनोज के हाथ में गोल्डन पिस्तौल है। वीडियो के साथ मनोज ने लिखा है, 'भीकू म्हात्रे इज बैक।'
 
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मनोज के नये गाने का टीजर हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्होंने हिट्ज म्यूजिक को टैग किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
अब रूस में धमाल मचाएगी 'पुष्पा द राइज', अल्लू अर्जुन होंगे प्रीमियर में शामिल