गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bajrangi Bhaijaan, Box Office, Salman Khan
Written By

बजरंगी भाईजान का दूसरा सप्ताह

बजरंगी भाईजान का दूसरा सप्ताह - Bajrangi Bhaijaan, Box Office, Salman Khan
बजरंगी भाईजान ने दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरे सप्ताह में यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को सिर्फ भारत में ही छू लेगी। 300 करोड़ क्लब में 'पीके' के बाद शामिल होने वाली यह दूसरी फिल्म होगी।

फिल्म ने दूसरे सप्ताह 87.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि पहले सप्ताह में यह फिल्म 184.62 करोड़ रुपये अर्जित करने में सफल रही थी। विदेशी कलेक्शन जोड़ लिए जाए तो यह फिल्म अब तक 390.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। भारत में दो सप्ताह की स्थिति इस प्रकार है : 

दिन कलेक्शन (करोड़ रु. में)
पहला दिन 27.25
दूसरा दिन 36.60
तीसरा दिन 38.75
चौथा दिन 27.05
पांचवां दिन 21.40
छठा दिन 18.02
सातवां दिन  15.55
आठवां दिन 12.80
नौवां दिन 19.25
दसवां दिन 24.05
ग्यारहवां दिन 9.30
बारहवां दिन 9.10
तेरहवां दिन 7.10
चौदहवां दिन 6.03
कुल  272.25