शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bajirao Mastani, Deepika Padukone
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (11:31 IST)

क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी 'बाजीराव मस्तानी'?

क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी 'बाजीराव मस्तानी'? - Bajirao Mastani, Deepika Padukone
बाजीराव मस्तानी का नाम उन फिल्मों की लिस्ट में है जो इस वर्ष रिलीज होने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में से है, लेकिन अब यह इंतजार लंबा हो गया है। इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में सूत्रों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से बहुत पीछे चल रही है। इस फिल्म के लिए दीपिका अपना बचा हुआ काम सितंबर से शुरू करेंगी। प्रियंका चोपड़ा का भी काफी काम बाकी है। ऐसे में फिल्म का क्रिसमस तक पूरा होना बहुत मुश्किल है। यह फिल्म 2016 के मध्य में रिलीज होगी। 
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म का शेड्यूल से पीछे होने की मुख्य वजह फिल्म के निर्देशक ही हैं। भंसाली परफेक्शनिस्ट हैं और जब तक संतुष्ट नहीं होते शॉट ओके नहीं करते। वे छोटे से छोटे डिटेल्स पर ध्यान देते हैं इसलिए वक्त बहुत ज्यादा खर्च होता है।