बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Jacqueline Fernandez
Written By

अर्जुन कपूर और जैकलीन में बढ़ती नजदीकियां!

अर्जुन कपूर और जैकलीन में बढ़ती नजदीकियां! - Arjun Kapoor, Jacqueline Fernandez
इन दिनों अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस को लगातार साथ देखा जा रहा है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों में मुलाकात हुई थी जो जल्दी ही दोस्ती में बदल गई। तब से दोनों एक-दूसरे से सम्पर्क में हैं और अब तो साथ में समय भी बिताने लगे हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि बात दोस्ती से आगे बढ़ चुकी है। वक्त आने पर बात सामने आ ही जाएगी। वैसे अर्जुन कपूर का नाम सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन का नाम साजिद खान से जुड़ चुका है हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं है।