गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Mubaraka, Parineeti Chopra
Written By

अर्जुन कपूर के लिए सही लड़की ढूंढने में मदद करेंगे अनिल कपूर

अर्जुन कपूर के लिए सही लड़की ढूंढने में मदद करेंगे अनिल कपूर - Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Mubaraka, Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। निर्देशक अनीस बज्मी, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म 'मुबारका' बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में अर्जुन के अपोजिट परिणीति चोपडा को कास्ट किया जा रहा है। 
 
परिणीति ने इससे पहले फिल्म 'इशकजादे' में अर्जुन के साथ काम किया था। इस फिल्म से से अर्जुन कपूर ने फिल्मों में अपना सफर शुरू किया था। अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को लोगों ने पसन्द किया था, लेकिन इस जोड़ी को बाद में किसी निर्देशक ने रिपीट नहीं किया।
'मुबारका' के लिए अर्जुन पहले ही लिए जा चुके हैं। अब परिणीति से सम्पर्क किया गया है। बताया जा रहा है कि परिणीति को फिल्म की पटकथा दी गई है और उन्हें वह बहुत पसन्द आई है।
 
गौरतलब है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अनिल कपूर भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहला मौका होगा जब अनिल कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में भी दोनों वास्तविक जीवन के किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे नौजवान की है जिससे दो खूबसूरत लडकियां शादी करना चाहती हैं। ऐसे में लडके के चाचा उसे सही लड़की चुनने में मदद करते हैं। फिल्म में परिणीति के अलावा एक और नायिका की तलाश की जा रही है।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम ने बताए बॉडी बनाने के राज