शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka sharma was about to file sexual harrasment case against Karan Johar
Written By

अनुष्का करने वाली थीं करण जौहर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस

अनुष्का करने वाली थीं करण जौहर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस - Anushka sharma  was about to  file  sexual harrasment  case  against Karan Johar
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में लीड रोल में नजर आईं अनुष्का शर्मा ने जौहर पर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि सारा बॉलीवुड दंग रह गया है। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि वे जौहर पर उनकी हरकतों से परेशान होकर केस तक दर्ज कराने वाली थीं। 


 
 
करण के प्रसिद्ध शो कॉफी विथ करन के दौरान अनुष्का ने ऐसे राज़ खोले के भरोसा करना मुश्किल है। इस दौरान करण और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। अनुष्का ने सीधे सीधे करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया। अनुष्का ने कहा कि करण कभी कभी उन्हें बहुत ही गलत तरीके से हाथ लगाते थे। 
 
यह सारी कहानी तब शुरू हुई जब करण ने कहा कि उन्हें अनुष्का पर थोड़ा क्रश था। जो फिल्म की शूटिंग के समय से ही शुरू हो गया था। इसके बाद अनुष्का ने तपाक से कहा कि वह तो करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का केस ठोकने वाली थीं। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि जैकलीन फर्नाडींज ने भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इसी तरह की बात कही थी। 
 
इसके बाद कैटरीना ने बात को टालने के लहज़े में कहा कि फिल्हाल इस लीगल मैटर को किसी और दिन पर टाल देना चाहिए। वह दोनों को पसंद करती हैं और नहीं चाहतीं कि दोनों के बीच कुछ बुरा हो। इस तरह यह मुद्दा यहीं खत्म हुआ। 
 
अनुष्का शर्मा ने ये सभी बातें मज़ाक में कहीं या उन्हें सच्चाई बयां करने का मौका मिल गया था, ये उन्हें ही पता है।

 

ये भी पढ़ें
मलाइका अरोड़ा को चाहिए अरबाज़ खान से तलाक के 10 करोड़ रुपए