गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma to perform a cameo in sanjay dutt's biopic
Written By

राजकुमार हिरानी की फिल्म में अनुष्का शर्मा

राजकुमार हिरानी की फिल्म में अनुष्का शर्मा - Anushka Sharma to perform a cameo in sanjay dutt's biopic
2016 अनुष्का शर्मा के लिए खासा अच्छा रहा। सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल के रूप में, अनुष्का ने बढ़िया प्रोफेशनल सफलता देखी। इस साल भी अनुष्का शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी और सुनने में आ रहा है कि वह एक अन्य प्रोजेक्ट में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।


 
 
रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का फिल्म पीके के निर्देशक राजकुमार हिरानी के लिए संजय दत्त की बॉयोपिक में एक कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। सूत्र के अनुसार, अनुष्का ने अभी तक कोई स्पेशल अपीयरेंस नहीं किया है परंतु उनका ऐसा करने की इच्छा है साथ ही वह हिरानी का काफी अधिक सम्मान भी करती हैं। जब उनसे इस कैमियो के बारे में पूछा गया तो वह तुरंत तैयार हो गईं। उन्होंने 17 जनवरी से अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। 
 
यह शूटिंग 5 से 6 दिन में पूरी होगी। इसके अलावा, अनुष्का को फिल्म का स्क्रिप्ट और अपना हिस्सा बहुत पसंद आया है। चाहे यह सिफ एक कैमियो हो परंतु इसका फिल्म की कहानी में काफी योगदान रहेगा। फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस खबर पर मुहर नहीं लगाए गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, विकी कोशल और सोनम कपूर की खास भूमिकाएं हैं। 
ये भी पढ़ें
अगर लास वेगास में 72 घंटे खुशनुमा गुजारने हैं तो इसे जरूर पढ़ें